DAV PUBLIC SCHOOL, KURUKSHETRA

ADDRESS: SECTOR - 3, URBAN ESTATE,KURUKSHETRA, CONTACT NO. 01744-231804

Event Detail  
Janmashatami Celebration-2025
Event Start Date : 14/08/2025 Event End Date 11/03/2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव - 2025

“माखन की मिठास, बांसुरी की मधुर तान,

श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर बिखरी डी ए वी के प्रांगण में भक्ति की पहचान।”

आज हमारे विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक आभा के साथ मनाया गया।कक्षा नर्सरी और LKG के नन्हे-मुन्नों ने राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी कक्षाओं में ही उत्सव मनाया। उन्होंने मंथन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखा, कान्हा जी को प्रेमपूर्वक झूला झुलाया और माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया। यह दृश्य मानो वृंदावन की मधुर स्मृतियों को साकार कर रहा था।

कक्षा I और II के विद्यार्थियों ने पीले वस्त्र धारण कर यज्ञ में भाग लिया। वैदिक मंत्रों के साथ आहुति देकर उन्होंने वातावरण को पवित्र और हृदय को भक्ति भाव से भर दिया। पीला रंग उनके उल्लास और समर्पण का प्रतीक बन गया।

कक्षा V के विद्यार्थियों ने गीता ज्ञान संस्थानम में गौओं को स्नेहपूर्वक चारा खिलाकर सेवा और करुणा का अमूल्य पाठ सीखा। वहाँ उन्होंने गीता के श्लोकों का सस्वर पाठ कर पूरे वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर ने बच्चों के हृदय में संस्कार, संवेदना और सांस्कृतिक गौरव की अलौकिक ज्योति प्रज्वलित की।

आज का दिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पीढ़ियों तक संजोने योग्य संस्कारों की सौगात बन गया।

!!! जय श्री कृष्ण !!!

 

 
 
Contact Us ↓
 
DAV PUBLIC SCHOOL, KURUKSHETRA
Affiliation Number: 530237
School Code: 40221
Address :- Sector - 3, Urban Estate,
HARYANA - 136118
Phone:-  01744 - 231804

Like Us on:
     
Location Map ↓